Birsa Times

सोतिया बांध व नाला के जीर्णोद्धार की मांग,1500 एकड़ भूमि होगी सिंचाई

सोतिया बांध व नाला के जीर्णोद्धार की मांग,1500 एकड़ भूमि होगी सिंचाई

बालूमाथ।प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर ग्राम स्थित सोतिया बांध एवं सोतिया नाला के जीर्णोद्धार की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बांध और नाला का जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र की लगभग 1500 एकड़ बंजर भूमि सिंचाई योग्य बन जाएगी।उन्होंने कहा कि सोतिया नाला के विकसित होने से स्थानीय किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और कृषि कार्य को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी में भी कमी आएगी।उन्होंने उपायुक्त लातेहार एवं माइनर इरिगेशन विभाग के कार्यपालक अभियंता से अविलंब जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराने की मांग की।मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजेश उरांव,दशरथ उरांव,रघु कसाव, धर्मदेव उरांव,बलदेव उरांव समेत चमरेंगा ग्राम के कई ग्रामीण शामिल रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *