बालूमाथ।बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा ग्राम के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बालूमाथ खलारी मुख्य पथ को 20 घंटे तक जाम रहा । वही जाम लगने की सूचना पाकर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी,बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव घटनास्थल पहुंचे और जामकर्ताओं के साथ वार्ता की लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाया।वही घटना की सूचना पाकर लातेहार भाजपा विधायक प्रकाश राम भी मौके पर पहुंचे और सीसीएल तेतरियाखांड के जीएम मनीष कुमार,कोयला उत्खनन कंपनी पीएनएमएल के विपिन मिश्रा एवं ट्रक मालिक गंगेश्वर यादव से बात कर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा तीनों मिलाकर देने की बात कही। जहां कम्पनी एवं सीसीएल साढ़े तीन-तीन लाख वही ट्रक मालिक ढाई लाख कुल 9,50,000(साढ़े नौ लाख) रुपए तय हुआ।जहां तत्काल एक लाख नगद परिजनों को दिया गया इस दौरान सड़क 20 घंटे तक जाम रहा जाम शनिवार देर शाम 7:00 बजे से रविवार दोपहर 3:00 तक रहा। जाम लगने के कारण ग्रामीण काफी परेशान नजर आए ।ज्ञात हो कि मृतको में कामेश उरांव 25 वर्ष पिता स्व०मघही उरांव तथा बिजेंद्र उरांव 28 वर्ष पिता जयराम उरांव,दोनों ग्राम तेतरियाखांड,थाना बालूमाथ निवासी थे।दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या जेएच01एफजे5674 से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेरा ग्राम के समीप एक ट्रक संख्या जेएच19बी8783 जो तेतरियाखांड से कोयला लोड कर बालूमाथ की ओर जा रही थी।जिसने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी ।ग्रामीणों ने बताया कि दोनो मृतक कोयला उत्खनन कंपनी पीएनएमएल में काम करते थे ।एक मुंसी का काम करता था वही एक पोकलेन का चालक था ।मौके पर सब इंसपेक्टर देवेंद्र सिंह,अमित कुमार,धीरज सिंह,संजय चौधरी,बसिया पंचायत मुखिया विमला देवी,ऐश्वर्य उरांव,शैलेश सिंह,कृष्णा यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता,उपेंद्र यादव,अरविंद यादव,विधायक प्रतिनिधि संजय यादव,रौशन यादव समेत कई लोग उपस्थित थे ।
अंचलाधिकारी के सुस्त रवैया पर विधायक ने लगाई फटकार
वही जाम के दौरान बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के कार्यशैली पर विधायक ने अंचलाधिकारी को जमकर फटाकार लगाई।विधायक प्रकाश राम ने कहा कि आपको जब कॉल लगाया जाता है तो आप फोन नहीं उठाते हैं।यहां रात भर ग्रामीण परेशान है।आपका वरीय अधिकारी जबकि बात कर रहे हैं। बहुत कंप्लेन है आपका अपने में सुधार कीजिए ।मन नही लगता है काम करने में तो बालूमाथ छोड़कर जाइए ।
