Birsa Times

बरहरवा स्टेशन परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जीआरपी जांच में जुटी

बरहरवा स्टेशन परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जीआरपी जांच में जुटी

अजय कुमार कुशवाहा साहिबगंज

बरहरवा स्टेशन परिसर स्थित टैम्पो पार्किंग के पास शौचालय टंकी के समीप रविवार सुबह एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह कार्रवाई जीआरपी पुलिस, बरहरवा द्वारा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 10 बजे स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों की सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
शव के पहनावे की बात करें तो मृतक ने सफेद रंग की सैंडो गंजी, घीया रंग का फुल पैंट तथा ऊपर से कत्था रंग का बेल्ट पहना हुआ था।
इस संबंध में बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी पुरानी बीमारी से मृत्यु का प्रतीत होता है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजमहल स्थित शीतगृह भेज दिया है तथा यूडी केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *