Vande Bharat Live TV

बच्चों ने खेल-खेल में लगाई आग, खलिहान में रखें 100 बोझा गेहूं जलकर खाक

बच्चों ने खेल-खेल में लगाई आग, खलिहान में रखें 100 बोझा गेहूं जलकर खाक

पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

संवाददाता

चतरा। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के ढेबो गांव में शनिवार दोपहर आग लगने से किसान टिप्पु कुमार यादव के 100 गेहूं के बोझे जलकर राख हो गए।आग की लपटें उठती देख आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया लोगों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से काफी फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित टिप्पु ने बताया कि उसने 15 कट्ठा खेत में गेहूं की कटनी की थी। थ्रेसिंग के लिए खलिहान में बोझे रखे थे, उनके बेटा की तबीयत खराब था जिसे लेकर शेरघाटी निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों का उनके पास कॉल आया कि आपका गेहूं जलकर राख हो गया है। जब टिप्पु घर पहुंचा तो देखकर रो पड़ा चूंकि उसका छः महीनों की मेहनत राख हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं के खेत के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, इसी बीच कूड़े में मिले एक माचिस से बच्चों ने आग लगा दी।हवा चलने की वजह से थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 100 बोझा गेहूं जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *