Vande Bharat Live TV

चतरा विमान हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स नहीं:AAIB रिपोर्ट से उलझन; पीड़ित परिवार अब तक मुआवजे की तरस रहे

चतरा विमान हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स नहीं:AAIB रिपोर्ट से उलझन; पीड़ित परिवार अब तक मुआवजे की तरस रहे

संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा में हुए एयर एम्बुलेंस हादसे की जांच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार (AAIB) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अब पता चला है कि विमान में ब्लैक बॉक्स था ही नहीं। वहीं, सरकार द्वारा किए गए मुआवजे के वादे अब भी कागजों तक ही सीमित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाला यह विमान कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) से लैस नहीं था, जिससे हादसे की सटीक वजह जानना मुश्किल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने का भरोसा दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी एक रुपया नहीं मिला है। मृतक डॉ. विकास गुप्ता के परिजनों ने 5 करोड़ रुपये और शिक्षा की जिम्मेदारी की मांग की है। अन्य पीड़ित परिवार भी सहायता की बाट जोह रहे हैं, पर प्रशासन की चुप्पी ने उनके जख्मों को और गहरा कर दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *